विधायक राजेश अग्रवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर में नवीन एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
लखनपुर / अंबिकापुर विधायक माननीय श्री राजेश अग्रवाल जी ने लखनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नवीन एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह एम्बुलेंस क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त एवं सुलभ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। आपातकालीन परिस्थितियों में यह एम्बुलेंस मरीजों को त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगी।
इस अवसर पर विधायक राजेश अग्रवाल ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से भेंट कर उनका हालचाल जाना एवं स्नेहपूर्वक उन्हें फल वितरित किए। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से भी चर्चा कर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली तथा बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने हेतु हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, अस्पताल स्टाफ एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








