संत यूजिंग हायर सेकेंडरी स्कूल बोदा में “प्रतिभा सम्मान समारोह” का आयोजन
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएं “De Mazenod Academic Award” से सम्मानित
बतौली / संत यूजिंग हायर सेकेंडरी स्कूल, बोदा में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह का उद्देश्य कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करना था।
इस अवसर पर स्कूल की ओर से “De Mazenod Academic Award” के तहत विद्यार्थियों को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र एवं प्रोत्साहन स्वरूप धनराशि भेंट की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कक्षा 10वीं की छात्रा नीलिमा तिर्की ने 96.5% अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। वहीं प्रेम कुजूर ने 93.02% और प्रीतम कुमार गुप्ता ने 91% अंक अर्जित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कक्षा 12वीं में आकांक्षा गुप्ता ने 85.4%, पूजा यादव ने 82.4% एवं निखिल तिर्की ने 77.4% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय प्रबंधन ने इन विद्यार्थियों की सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में शिक्षकगण, अभिभावकगण एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
विद्यालय के प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि, “इन विद्यार्थियों की उपलब्धि समर्पण, परिश्रम और निरंतर प्रयास का परिणाम है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा और प्रेरणा का संचार करते हैं।”
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








