Search
Close this search box.

जल जीवन मिशन में गड़बड़ी का बड़ा खुलासा – बिना जल स्रोत के किए गए पाइपलाइन विस्तार, उठे सवाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

जल जीवन मिशन में गड़बड़ी का बड़ा खुलासा – बिना जल स्रोत के किए गए पाइपलाइन विस्तार, उठे सवाल

( बतौली )विकासखंड बतौली में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित योजनाओं में भारी अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कई ग्राम पंचायतों में बिना निर्धारित जल स्रोत के ही टंकी निर्माण कर पाइपलाइन विस्तार का कार्य कर दिया गया है, जिससे ग्रामीणों को लाभ मिलने के बजाय निराशा हाथ लगी है।

इस विषय को गंभीर मानते हुए डिप्टी सीएम श्री वरुण साहब ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कार्य पूर्ण होने से पूर्व किसी भी ठेकेदार को 60 से 70 प्रतिशत से अधिक का भुगतान न किया जाए। लेकिन स्थिति यह है कि बतौली विकासखंड में ऐसे अनेक नल-जल योजनाएं हैं जिनमें कार्य अपूर्ण होने के बावजूद मोटी रकम का भुगतान कर दिया गया है।

इस पूरे प्रकरण को लेकर विधानसभा में विधायक श्री अजय चंद्राकर ने जोरदार ढंग से आवाज उठाई। उन्होंने विभागीय मंत्री के समक्ष सभी सूक्ष्म तथ्यों को रखकर भ्रष्टाचार की परतें उजागर कीं।

अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि प्रशासन दोषी अधिकारियों व ठेकेदारों की सूची तैयार कर उनके विरुद्ध ठोस कार्यवाही करता है या फिर एक बार फिर यह गंभीर मामला सिर्फ कागजों तक सीमित रह जाएगा।

जनता की उम्मीद है कि इस भ्रष्टाचार पर शीघ्र जांच कर दोषियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया जाए, ताकि जनता की गाढ़ी कमाई से संचालित योजनाएं वास्तविक लाभार्थियों तक पहुंच सकें

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें