- Ambikapur: थाना कोतवाली पुलिस द्वारा होटल गार्ड एवं व्यवसायी से मारपीट के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक कुल 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 08/07/2025 को शाम करीब 5:30 बजे केदारपुर निवासी दीपक जायसवाल द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, होटल के सामने वाहन खड़ा करने को लेकर कहासुनी के बाद विकास सोनी, चुम्मा शर्मा, विशाल मिंज, राहुल सिंह, अविनेन्द्र सिंह उर्फ सिप्पू, सिद्धार्थ त्रिपाठी एवं गोरा खान सहित अन्य ने मिलकर होटल गार्ड सूरज, प्रार्थी एवं उसके चाचा के साथ मारपीट की।
प्रमुख बिंदु:
स्टील रॉड, हॉकी स्टिक एवं लात-घूंसों से हमला किया गया।
घटना में प्रार्थी, उसका चाचा एवं गार्ड घायल हुए।
आरोपी गोरा खान के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्टील रॉड जप्त किया गया।
गोरा खान, विशाल मिंज एवं सिद्धार्थ त्रिपाठी पर पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
➡️ गिरफ्तार आरोपी:
1. चुम्मा शर्मा उर्फ दीपक शर्मा
2. विकास सोनी उर्फ भोला सोनी
3. अविनेन्द्र सिंह उर्फ सिप्पू
4. विशाल मिंज
5. राहुल सिंह
6. सिद्धार्थ त्रिपाठी उर्फ सिद्ध
7. गोरा खान उर्फ मोह. जावेद सिद्दकी
➡️ अपराध क्रमांक 452/25 धारा 296, 351(3), 115(2), 3(5), 191(2)(3), 234, 333 BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना जारी है।
➡️ अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है, जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
कार्यवाही में विशेष योगदान:
निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, स.उ.नि. अजीत मिश्रा, स.उ.नि. अभिषेक दुबे, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान एवं आरक्षकगण दीपक पाण्डेय, अमरेश सिंह, मनीष सिंह, जितेश साहू, संजीव चौबे, दीपक दास, रमेश राजवाड़े की सक्रिय भूमिका रही।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








