Search
Close this search box.

एनएसयूआई विश्वविद्यालय अध्यक्ष नियुक्ति पर सरगुजा में हर्ष की लहर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

एनएसयूआई विश्वविद्यालय अध्यक्ष नियुक्ति पर सरगुजा में हर्ष की लहर

 

अंबिकापुर, 12 जुलाई।

पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री टी. एस. सिंहदेव एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य श्री आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने छात्र नेता सुरेंद्र गुप्ता को संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

 

एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष श्री आशीष जायसवाल द्वारा विश्वविद्यालय में रिक्त अध्यक्ष पद हेतु सुरेंद्र गुप्ता के नाम की अनुशंसा की गई थी, जिस पर प्रदेश नेतृत्व ने मुहर लगाते हुए उनकी नियुक्ति की है। इस नियुक्ति से सरगुजा जिले सहित पूरे संभाग में कांग्रेस छात्र संगठन में उत्साह का माहौल है।

 

पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री सिंहदेव से सौजन्य भेंट के दौरान सुरेंद्र गुप्ता ने भरोसा दिलाया कि वे विश्वविद्यालय परिसर में छात्र हितों की रक्षा एवं समस्याओं के निराकरण हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

 

अपनी प्राथमिकताओं को साझा करते हुए सुरेंद्र गुप्ता ने कहा, “संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय का कार्यक्षेत्र सरगुजा संभाग के छह जिलों तक फैला है, लेकिन छात्रों को मामूली कार्यों के लिए भी अम्बिकापुर मुख्यालय आना पड़ता है, जिससे उन्हें कठिनाई होती है। मेरी पहली प्राथमिकता होगी कि विश्वविद्यालय प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराते हुए हर जिले के प्रमुख महाविद्यालय में विश्वविद्यालय का संपर्क एवं सहायता केंद्र स्थापित कराया जाए।”

 

एनएसयूआई की इस नई नियुक्ति से क्षेत्र में छात्र राजनीति को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।

 

 

 

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें