Search
Close this search box.

सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी ने संगठन सृजन अभियान के तहत 61 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की, प्रदेश में बनी मिसाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

 

सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी ने संगठन सृजन अभियान के तहत 61 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की, प्रदेश में बनी मिसाल

 

सरगुजा।

कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान को मजबूती प्रदान करते हुए सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी ने जिले के दसों सांगठनिक ब्लॉकों में कुल 61 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति पूर्ण कर ली है। कांग्रेस पार्टी द्वारा उदयपुर अधिवेशन में लिए गए निर्णय के अनुरूप ब्लॉक अध्यक्ष और बूथ लेवल अभिकर्ता (BLA) के बीच समन्वय व माइक्रो मैनेजमेंट के उद्देश्य से मंडल अध्यक्ष पद की रचना की गई थी।

 

जिलाध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक ने पदभार ग्रहण करने के बाद मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति को प्राथमिकता में रखते हुए 15 जुलाई के पूर्व लक्ष्य पूरा करने का संकल्प लिया था, जो तय समय-सीमा से पूर्व ही पूर्ण हो गया। उल्लेखनीय है कि सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ की पहली जिला इकाई है जिसने शत-प्रतिशत मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति कर संगठनात्मक दृढ़ता का उदाहरण प्रस्तुत किया है।

 

आज जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में आयोजित समारोह में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई दी और कहा कि “बिहार में चुनाव आयोग के प्रयासों को देखते हुए कांग्रेस का यह संगठनात्मक विस्तार अत्यंत प्रासंगिक और समयोचित है। मंडल अध्यक्षों की यह टीम आगामी चुनावों में पार्टी की निर्णायक जीत की नींव रखेगी।”

 

इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक ने कहा, “कांग्रेस कार्यसमिति द्वारा वर्ष 2025 को संगठनात्मक सुदृढ़ता का वर्ष घोषित किया गया है, और सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी ने उस दिशा में पहला मजबूत कदम बढ़ाया है। हमारा लक्ष्य है कि 2025 के अंत तक जिले के प्रत्येक बूथ तक पार्टी का मजबूत आधार तैयार हो।”

 

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री जे.पी. श्रीवास्तव, पूर्व 20 सूत्रीय कार्यक्रम उपाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल, पीसीसी महामंत्री श्री द्वितेन्द्र मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री राकेश गुप्ता, हेमंत सिन्हा, अरविंद सिंह, विनय शर्मा, अमित सिंहदेव, सिद्धार्थ सिहदेव, बलराम यादव, राजनाथ सिंह, इंद्रजीत धंजल, प्रदीप गुप्ता, नारद गुप्ता, मो. इस्लाम, दुर्गेश गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

 

ब्लॉक और बूथ के बीच संगठनात्मक सेतु बनेगा मंडल

कांग्रेस द्वारा संगठनात्मक मजबूती के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अधीन मंडलों का गठन किया गया है। प्रत्येक मंडल में लगभग 15 सदस्यीय कार्यकारिणी होगी जो भौगोलिक क्षेत्र और मतदाता संख्या के अनुसार काम करेगी। मंडल अध्यक्ष बीएलए की नियुक्ति की अनुशंसा कर सकेंगे तथा बूथ स्तर पर बीएलए कार्यकारिणी भी गठित करेंगे।

 

सरगुजा जिले में 61 मंडलों का गठन हुआ है, जिनमें निम्नानुसार नियुक्तियाँ हुईं —

 

अम्बिकापुर शहर – 6

 

अम्बिकापुर ग्रामीण – 9

 

लखनपुर – 9

 

उदयपुर – 5

 

दरिमा – 6

 

लुण्ड्रा – 3

 

धौरपुर – 2

 

बतौली – 7

 

सीतापुर – 8

 

मैनपाट – 6

 

 

इन सभी मंडलों के अध्यक्षों को आज विधिवत नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

 

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें