Search
Close this search box.

ग्राम भूसू में जन समस्या निवारण शिविर का हुआ सफल आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

 

सीतापुर, सरगुजा।

सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भूसू स्थित स्वामी आत्मानंद विद्यालय परिसर में आज प्रशासन द्वारा जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में जिले एवं विकासखंड स्तर के समस्त विभागों द्वारा स्टाल लगाकर नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया।

 

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक माननीय श्री रामकुमार टोप्पो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन भी उपस्थित रहे।

 

विधायक श्री टोप्पो ने विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, प्रमाण पत्र एवं योजना से संबंधित दस्तावेज वितरित किए। साथ ही उन्होंने गर्भवती माताओं के लिए आयोजित गोद भराई कार्यक्रम में भी सहभागिता निभाई और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

 

परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

 

मीडिया से चर्चा करते हुए विधायक श्री रामकुमार टोप्पो ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में, आमजन तक शासन की योजनाओं को पारदर्शी ढंग से पहुंचाने के लिए हर स्तर पर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में इस समाधान शिविर का आयोजन किया गया ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान त्वरित रूप से उनके गांव में ही किया जा सके। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों से लोगों का समय और धन दोनों की बचत होती है तथा प्रशासन और जनता के बीच विश्वास की मजबूत डोर बनती है।

 

यह शिविर आम जनता के लिए लाभकारी सिद्ध हुआ और लोगों ने अपनी समस्याओं के समाधान हेतु शिविर की सराहना की।

 

 

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें