गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर औघड़ आश्रम में भाजपा मंडल बतौली ने किया आयोजन
बतौली, सरगुजा | गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज भाजपा मंडल बतौली द्वारा औघड़ आश्रम में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष गुप्ता एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता जितेश्वर पाठक ने गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “गुरु का स्थान जीवन में सर्वोपरि होता है, जो हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है। भारतीय संस्कृति में गुरु-शिष्य परंपरा अद्वितीय रही है, और यह दिन उसी परंपरा का सम्मान है।”
इस अवसर पर मंडल महामंत्री अनिमेष अग्रवाल, विश्वनाथ यादव, पूनम चंद्र गुप्ता, गणेश गुप्ता, नीलू यादव सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति की महान परंपराओं को जीवित रखते हुए युवाओं में गुरुओं के प्रति सम्मान की भावना को जागृत करना रहा।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








