Search
Close this search box.

सहकारी समिति बतौली बिलासपुर में किसानों को खाद-बीज का वितरण, सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया लाभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

 

किसानों को खाद-बीज का वितरण, सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया लाभ

 

( बतौली ):राज्य सरकार द्वारा किसानों की सहायता हेतु चलाए जा रहे कार्यक्रम के अंतर्गत आज आदिम जाति सेवा सहकारी समिति(बिलासपुर)बतौली में किसानों को खाद एवं बीज का वितरण किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ग्रामीणजन उपस्थित रहे और उन्होंने योजनाओं का लाभ उठाया।

 

कार्यक्रम की व्यवस्था समिति प्रबंधक पुरुषोत्तम गुप्ता के नेतृत्व में की गई। वितरण प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया गया, जिससे ग्रामीणों में संतोष का वातावरण देखा गया। किसानों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समय पर खाद और बीज मिलने से उनकी खेती की तैयारी में सहूलियत होगी।

 

समिति प्रबंधक पुरुषोत्तम गुप्ता ने बताया कि आगे भी इसी प्रकार किसानों को समय-समय पर आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाती रहेगी, ताकि खेती-किसानी को मजबूती मिल सके और किसानों की आमदनी में वृद्धि होगी।

 

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें