Search
Close this search box.

धर्मगुरु दलाई लामा जी का 90वाँ जन्मदिवस मैनपाट में हर्षोल्लास से मनाया गया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

 

धर्मगुरु दलाई लामा जी का 90वाँ जन्मदिवस मैनपाट में हर्षोल्लास से मनाया गया

 

अंबिकापुर / अंबिकापुर के मैनपाट के कैम्प नंबर 1 में स्थित तिब्बती समुदाय के धार्मिक स्थल तिब्बती बौद्ध मंदिर में, परम पूज्य धर्मगुरु दलाई लामा जी का 90वाँ जन्मदिवस तिब्बती समुदाय द्वारा श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया।

 

इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री माननीय श्री अजय जामवाल जी उपस्थित रहे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश संगठन महामंत्री माननीय श्री पवन साय जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री भारत सिंह सिसोदिया जी, माननीय विधायक अंबिकापुर श्री राजेश अग्रवाल जी, सीतापुर विधायक श्री राम कुमार टोप्पो ,गृह निर्माण मण्डल अध्यक्ष माननीय श्री अनुराग सिंह देव जी, राजा पांडे जी, एवं युवा आयोग अध्यक्ष श्री विश्व विजय तोमर जी सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

 

समस्त तिब्बती समुदाय के साथ मिलकर यह आयोजन अत्यंत भव्यता और धार्मिक आस्था के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने धर्मगुरु दलाई लामा जी के जीवन, उनके शांतिपूर्ण विचारों और मानवता के प्रति उनके योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं अर्पित कीं।

 

मैनपाट में निवासरत तिब्बती समुदाय ने भी भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दी गई सहभागिता और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

 

इस अवसर पर समरसता, सांस्कृतिक एकता और बौद्ध दर्शन की गरिमा का अद्भुत समागम देखने को मिला।

 

 

 

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें