सीतापुर विधानसभा के मैनपाट में ऐतिहासिक तीन दिवसीय भाजपा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
सीतापुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मैनपाट में 7 जुलाई से 9 जुलाई 2025 तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन सीतापुर के इतिहास में पहली बार हो रहा है, जिसमें केंद्र एवं राज्य सरकार के दिग्गज नेता एक मंच पर एकत्रित होंगे।
इस ऐतिहासिक अवसर पर सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो ने क्षेत्र की ओर से सभी आगंतुक नेताओं का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के लिए अत्यंत गौरव की बात है।
प्रशिक्षण शिविर में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा, केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, एवं राज्य सरकार के समस्त मंत्रीगण, सांसदगण तथा विधायकगण शामिल हो रहे हैं।
तीन दिनों तक मैनपाट से ही छत्तीसगढ़ राज्य के सभी शासकीय व संगठनात्मक कार्यों का संचालन किया जाएगा। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश, नीति-निर्माण तथा आगामी रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
यह आयोजन न केवल सीतापुर क्षेत्र के लिए गौरवशाली क्षण है, बल्कि इससे मैनपाट का राष्ट्रीय स्तर पर महत्व भी और अधिक बढ़ेगा।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








