Search
Close this search box.

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

बतौली / बतौली थाना पुलिस टीम ने महिला संबंधी अपराध में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक दुष्कर्म आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।

मामले का संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 06/06/2025 को पीड़िता ने थाना बतौली में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, पीड़िता की जान-पहचान ग्राम करदना निवासी रामगहन उर्फ बबलू यादव (आत्मज आत्माराम यादव, उम्र 25 वर्ष) से वर्ष 2015 में हुई थी। इसके बाद वर्ष 2018 में आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया और अब शादी से इनकार कर रहा है।

पीड़िता की शिकायत पर थाना बतौली में अपराध क्रमांक 60/25 के तहत धारा 69 बी.एन.एस. का प्रकरण दर्ज किया गया और मामले की जांच प्रारंभ की गई।

पुलिस कार्रवाई:

विवेचना के दौरान आरोपी का पता लगाकर उसे हिरासत में लिया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने अपराध को स्वीकार किया।

पर्याप्त सबूतों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

टीम की भूमिका:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सी. पी. तिवारी, उप निरीक्षक संजय नाथ तिवारी, सहायक उप निरीक्षक संजय गुप्ता, प्रधान आरक्षक छत्रपाल सिंह, महिला आरक्षक मेरी क्लोरेट, किरन, आरक्षक राजेश खलखो, भगलू राम, संतोष बरवा, एवं हिमांशु पाण्डेय ने सक्रिय भूमिका निभाई।

पुलिस विभाग महिला सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है और इस तरह के मामलों में त्वरित व सख्त कार्रवाई जारी रखेगा।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें