Search
Close this search box.

विधानसभा क्षेत्र सीतापुर: बारिश से पहले विद्युत व्यवस्था और साफ-सफाई को लेकर निर्देश जारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विधानसभा क्षेत्र सीतापुर: बारिश से पहले विद्युत व्यवस्था और साफ-सफाई को लेकर निर्देश जार

सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री रामकुमार टोप्पो ने आगामी बरसात को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था और ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए हैं।

विद्युत व्यवस्था सुधार के निर्देश

विधायक महोदय ने सीतापुर, बतौली, और नावानगर विद्युत विभागों को निर्देशित किया है:

सभी ग्रामों में विद्युत लाइनों और ट्रांसफार्मरों के आसपास के पेड़ों की छंटाई की जाए।

यह सुनिश्चित किया जाए कि पेड़ों की वजह से विद्युत आपूर्ति बाधित न हो और दुर्घटनाओं की संभावना को रोका जा सके।

ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई के निर्देश

मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत (सीतापुर, बतौली, मैनपाट, अंबिकापुर) को निर्देशित किया गया है कि सभी ग्राम पंचायतों में बारिश से पहले निम्नलिखित कार्य किए जाएं:

1. नालियों की सफाई

2. सार्वजनिक हैंडपंप और उनके आसपास की सफाई

3. गांव के चौक-चौराहों और मार्गों से कचरा हटाना

4. सड़क और गलियों के गड्ढों की मरम्मत

5. पंचायत भवन और शासकीय भवनों के आसपास की सफाई

6. सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई

7. वर्षा जल संचयन के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करना

8. सड़क किनारे मलबे को तुरंत हटाना

9. सामुदायिक शौचालय, स्नानघर, और सोखता गड्ढों की सफाई

अनुपालन की निगरानी

विधायक श्री टोप्पो ने यह भी निर्देश दिया है कि सभी कार्यों की प्रगति और पूर्णता का वीडियो फुटेज बनाकर संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाए।

यह कदम क्षेत्र में मानसून के दौरान संभावित समस्याओं को रोकने और नागरिकों को सुविधाजनक वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें