Search
Close this search box.

सरगुजा जिले मे पदस्थ निरीक्षक कुमारी चंद्राकर उप पुलिस अधीक्षक के पद पर हुई पदोन्नत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

:- निरीक्षक कुमारी चंद्राकर सरगुजा जिले के उदयपुर थाना मे थाना प्रभारी के रूप मे दे रही है अपनी सेवाएं।

:- विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक मे समिति द्वारा की गई अनुशंसा के परिपेक्ष्य मे किया गया पदोन्नत।

 

⏩ छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर अटल नगर द्वारा जारी आदेश क्रमांक एफ 2-6/दो-गृह/रापुसे/2025 राज्य शासन एतद्द्वारा दिनांक 14/05/2025 को आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में समिति द्वारा की गई अनुशंसा के परिपेक्ष्य में निरीक्षक कुमारी चंद्राकर को निरीक्षक संवर्ग से उप पुलिस अधीक्षक संवर्ग के पद पर पदोन्नत किया गया है, पदोन्नति की सूची जारी होने पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा थाना प्रभारी उदयपुर निरीक्षक कुमारी चंद्राकर कों शुभकामनायें प्रदान की गई है।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें