Search
Close this search box.

बतौली में सर्व ब्राह्मण समाज ग्रामीण की बैठक संपन्न , जितेस्वर पाठक को बतौली का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बतौली में सर्व ब्राह्मण समाज ग्रामीण जिला सरगुजा की बैठक का आयोजन सरगुजा जिले के बगीचा रोड स्थित गायत्री मंदिर प्रांगण में संपन्न हुआ। बैठक में भगवान परशुराम के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर अतिथियों का स्वागत किया गया। समाज को संगठित और प्रगतिशील बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ जन और वक्ताओं ने अपने विचार प्रस्तुत किए।

बैठक में सर्वसम्मति से पं. श्री जितेस्वर पाठक को विकासखंड बतौली का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति पर समाज में हर्ष का माहौल है। उन्होंने समाज के हितों के लिए संगठित होकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

इससे पहले दिनांक 8/05/2025 को समाज द्वारा लमगांव स्थित हनुमान मंदिर में बालकों के यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसकी सफलता पर सदस्यों को सम्मानित किया गया। आगामी बैठक विकासखंड सीतापुर में 22/06/2025 को होना प्रस्तावित है।

कार्यक्रम में उमाशंकर उपाध्याय, प्रभु नाथ पांडे, ललित मिश्रा, लक्ष्मी नारायण तिवारी समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे। मंच संचालन सुधा सिंधु ने किया और प्रदीप मिश्रा ने आभार व्यक्त किया।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें