Search
Close this search box.

सरगुजा भाजपा की विस्तृत जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न
18 जुलाई 2024

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


=======
हमें नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव में भी भाजपा का परचम लहराना है = राम प्रताप सिंह
======

अम्बिकापुर।
भाजपा जिला सरगुजा द्वारा आयोजित विस्तृत जिला कार्य समिति की महत्वपूर्ण बैठक आज माता राजमोहिनी भवन में भाजपा पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री राम प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, सरगुजा संभाग प्रभारी राजा पांडे जिला संगठन प्रभारी ज्योति नंद दुबे विधायक अंबिकापुर राजेश अग्रवाल विधायक लुण्ड्रा प्रबोध मिंज, विधायक सीतापुर रामकुमार टोप्पो के विशिष्ट आतिथ्य तथा भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
प्रदेश बीजेपी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार आयोजित इस विस्तृत जिला कार्य समिति बैठक में विभिन्न विषयों पर सत्र आयोजित किए गए, जिसमें विषय वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बधाई तथा कार्यकर्ताओं का अभिनंदन जैसे नारों के साथ


कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राम प्रताप सिंह ने कहा कि अब देश और प्रदेश दोनों जगह हमारी सरकार है ऐसे में हम कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और बढ़ गई है, अब हमें डबल इंजन की सरकार को आगे बढ़ते हुए नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव में भी भाजपा का परचम लहराना है , आगे उन्होंने कहा कि विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से हमे समाज के बीच जा कर जनता से जुड़ना है, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी हर बार देश को प्रेरणा देने वाले विषय उठाते हैं , इस बार उन्होंने एक पेड़ मां के नाम लगाकर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया है।
इस अवसर पर सांसद चिंतामणि महाराज ने कहा कि भाजपा ने इस बार जो लक्ष्य तय किया था उसे प्राप्त करने के लिए सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम किया है, तभी केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनी है।
इस अवसर पर संभागीय संगठन प्रभारी राजा पांडे ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान जो भी कमी रह गई थी उन कमियों को दूर  करने के लिए  हम सब को मिल कर काम करना चाहिए। आगे उन्होंने सदस्यता अभियान पर जोर देते हुए कहा कि जो लगभग तीस प्रतिशत वोटर वोटिंग प्रक्रिया में भाग नहीं लेते उन्हें भी टारगेट कर सदस्यता अभियान में भाजपा से जोड़ना है।


इस अवसर पर जिला संगठन प्रभारी ज्योति नंद दुबे ने भाजपा के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए कहा कि विपक्ष में काम करना बहुत कठिन था फिर भी भाजपा सरगुजा जिला संगठन ने प्रदेश द्वारा दिए गए दायित्वों को अक्षरशः निभाया है, इसी का परिणाम है कि अंबिकापुर और सीतापुर जैसे कठिन सीटों को भी कार्यकर्ताओं ने जीत कर मिशाल कायम किया है।
इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने कहा कि जिस प्रकार हमने विधानसभा तथा लोकसभा चुनाव में जीत हासिल किया है इस प्रकार हमें आने वाले नगरीय निकाय तथा पंचायत चुनाव में भी एकजुटता के साथ काम कर सफलता प्राप्त करना है।
इस अवसर पर अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने मोदी जी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई एवं धन्यवाद प्रस्ताव का वाचन किया साथ हीं मोदी सरकार के पिछले दस साल के उपलब्धियों की जानकारी दी।
इस अवसर पर लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने संसद में महामहिम राष्ट्रपति जी के अभिभाषण पर प्रस्ताव का वाचन करते हुए कहा कि भारत का 2024 का चुनाव दुनिया का सबसे बड़ा ऐतिहासिक चुनाव था।
इस अवसर पर सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने प्रदेश कार्यसमिति में पारित राजनीति प्रस्ताव का वाचन करते हुए कहा कि कश्मीर में धारा 370 खत्म होते ही डॉक्टर मुखर्जी का एक देश एक संविधान का सपना पूरा हुआ।
राजनीतिक प्रस्ताव के समर्थन में पूर्व सांसद कमलभान सिंह मरावी तथा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया ने अपना विषय रखा।


स्वागत भाषण भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह तथा वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर ने प्रस्तुत किया , शोक प्रस्ताव का वाचन जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष ने किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता एवं देवनाथ सिंह पैकरा ने सयुक्त रूप से किया। आभार प्रदर्शन नगर मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला ने किया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य फुलेश्वरी सिंह अरुण सिंह पूर्व विधायक विजयनाथ सिंह त्रिलोक कपूर कुशवाहा प्रशांत त्रिपाठी अंबिकेश केसरी राम लखन पैकरा,अनूप सिन्हा, कर्ताराम गुप्ता,  परमवीर सिंह बाबरा, राजकुमार बंसल, डी के पुरिया , आलोक दुबे, मंजूषा भगत, अनिल अग्रवाल, विकास पांडे, रौशन गुप्ता, विजय व्यापारी, संतोष दास , रूपेश दुबे, अभिषेक शर्मा, सावित्री जायसवाल, आकाश गुप्ता, राजेंद्र जायसवाल, विश्व विजय तोमर, राम प्रवेश पांडे, सर्वेश तिवारी, धनराम नागेश, शरद सिन्हा, वीर विक्रम सिंह बाबरा, वैभव सिंह देव, रज्जू राम , अनिल सिंह , रजनीश पांडे, श्रवण दास, राम किश्वर राजवाड़े, बाल नाथ यादव, दिनेश साहू, महेंद्र सिंह , ताथा  चांद्रिक यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें