Search
Close this search box.

सेवा संकल्प अभियान के तहत संकुल पोकसरी में संकुल स्तरीय गणित मेला आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सेवा संकल्प अभियान के तहत संकुल पोकसरी में संकुल स्तरीय गणित मेला आयोजित

पोकसरी | सरगुजा। सेवा संकल्प अभियान के तहत संकुल पोकसरी में संकुल स्तरीय गणित मेले का आयोजन किया गया। मेले में संकुल के 6 विद्यालयों के लगभग 100 विद्यार्थियों तथा 14 शिक्षकों, प्राचार्यों एवं एसएमसी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

गणित मेले में विद्यार्थियों ने शिक्षण-अधिगम सामग्री (TLM), मूर्त वस्तुओं और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से गणितीय अवधारणाओं को समझा तथा अपनी सीख और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि विकसित करना और विषय को सरल, रोचक एवं व्यावहारिक बनाना रहा। मेले के माध्यम से बच्चों को करके सीखने, तार्किक चिंतन करने, अपनी भाषा में अवधारणाओं को समझाने तथा गणित को दैनिक जीवन से जोड़ने का अवसर मिला।

इस पहल से विद्यार्थियों के लिए गणित केवल एक विषय न रहकर सीखने, समझने और आनंद लेने का जीवंत अनुभव बना। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत इस तरह की गतिविधियां बच्चों की शैक्षणिक दक्षता बढ़ाने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें