Search
Close this search box.

मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी, EMRS पेटला में विविध गतिविधियों का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी, EMRS पेटला में विविध गतिविधियों का आयोजन

 

सीतापुर। विद्यार्थियों में तनाव प्रबंधन, भावनात्मक संतुलन और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS), पेटला में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय की काउंसलर के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को समझा।

 

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री संतोष कुमार गोस्वामी, उपप्राचार्य श्री आनंदा गोराई एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर गुब्बारा गतिविधि, जर्नलिंग, ग्रोथ ट्री, रिलैक्सेशन तथा मिरर एक्टिविटी आयोजित की गईं। इनके माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी भावनाओं को पहचानने और व्यक्त करने, तनाव से निपटने तथा आत्म-जागरूकता विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया।

 

कार्यक्रम में मानसिक स्वास्थ्य को शारीरिक स्वास्थ्य के समान महत्वपूर्ण बताते हुए दूसरों की भावनाओं का सम्मान करने, सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने तथा आवश्यकता पड़ने पर सहायता लेने का संदेश दिया गया।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ विद्यालय में स्वस्थ, सकारात्मक एवं सहयोगपूर्ण वातावरण को बढ़ावा देना रहा।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें