Search
Close this search box.

नवरात्रि से पहले बतौली में 2 किलोमीटर क्षेत्र की 170 से अधिक स्ट्रीट लाइटें हुईं रोशन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नवरात्रि से पहले बतौली में 2 किलोमीटर क्षेत्र की 170 से अधिक स्ट्रीट लाइटें हुईं रोशन

जनपद उपाध्यक्ष मंजू हरी गुप्ता एवं उपसरपंच हरी गुप्ता के प्रयासों से लंबे समय से बंद लाइटों का संचालन शुरू

बतौली, सरगुजा। नवरात्रि पर्व से पहले बतौली नगर क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली है। जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मंजू हरी गुप्ता एवं बतौली उपसरपंच हरी गुप्ता के प्रयासों से लगभग 2 किलोमीटर क्षेत्र में लगी 170 से अधिक स्ट्रीट लाइटों का संचालन पुनः शुरू हो गया है।

बताया गया कि लंबे समय से बरसात के कारण कई स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी थीं, जिसके चलते शाम और रात के समय आम लोगों, राहगीरों एवं स्थानीय निवासियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्ट्रीट लाइटों के बंद रहने को लेकर लगातार सवाल भी उठ रहे थे।

नवरात्रि पर्व को देखते हुए क्षेत्र में आवागमन और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मंजू हरी गुप्ता एवं हरी गुप्ता द्वारा स्ट्रीट लाइटों के सुधार एवं संचालन के लिए लगातार प्रयास किए गए, जिसके बाद अब बड़ी संख्या में लाइटें पुनः रोशन हो गई हैं।

स्ट्रीट लाइटों के दोबारा शुरू होने से बाजार एवं आसपास के लगभग 2 किलोमीटर क्षेत्र में रात के समय रोशनी की व्यवस्था बेहतर हुई है। नवरात्रि के दौरान देर शाम तक होने वाली गतिविधियों और श्रद्धालुओं के आवागमन को देखते हुए इसे स्थानीय लोगों के लिए उपयोगी पहल माना जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने लंबे समय से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों के संचालन शुरू होने पर राहत जताई है। वहीं, जनप्रतिनिधियों का कहना है कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने और आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।

नवरात्रि से पहले स्ट्रीट लाइटों के संचालन से बतौली में विकास एवं नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें