Search
Close this search box.

कलेक्टर से शिकायत करने पैदल निकलीं शिवपुर एकलव्य स्कूल की छात्राएं, हॉस्टल की व्यवस्थाओं और प्रिंसिपल को लेकर जताई नाराजगी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कलेक्टर से शिकायत करने पैदल निकलीं शिवपुर एकलव्य स्कूल की छात्राएं, हॉस्टल की व्यवस्थाओं और प्रिंसिपल को लेकर जताई नाराजगी

अंबिकापुर/सरगुजा, 7 सितंबर 2026।

शिवपुर स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने हॉस्टल की व्यवस्थाओं और प्राचार्य की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी जताते हुए अपनी समस्याएं जिला प्रशासन के समक्ष रखने का निर्णय लिया। छात्राएं अपनी शिकायत लेकर कलेक्टर सरगुजा से मिलने के लिए करीब 30 किलोमीटर की दूरी तय करने पैदल रवाना हुईं।

छात्राओं का आरोप है कि हॉस्टल एवं विद्यालय से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर पहले भी कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के कारण उन्हें मजबूर होकर कलेक्टर से सीधे शिकायत करने का निर्णय लेना पड़ा।

छात्राओं के पैदल निकलने की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक स्तर पर उन्हें बस के माध्यम से कलेक्टर कार्यालय की ओर रवाना किया गया। छात्राएं अब जिला प्रशासन के समक्ष हॉस्टल की व्यवस्थाओं, विद्यालय संचालन तथा प्राचार्य से जुड़ी अपनी शिकायतें एवं समस्याएं रखेंगी।

छात्राओं का कहना है कि वे अपनी समस्याओं का उचित समाधान चाहती हैं और उम्मीद है कि कलेक्टर उनकी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

अब सभी की नजरें कलेक्टर के समक्ष छात्राओं द्वारा रखी जाने वाली शिकायतों और उसके बाद जिला प्रशासन द्वारा उठाए जाने वाले कदमों पर टिकी हैं।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें