Search
Close this search box.

सरगुजा सेवा समिति की नवीन कार्यकारिणी गठित, पीजी कॉलेज ग्राउंड में होगा भव्य विजयादशमी महोत्सव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सरगुजा सेवा समिति की नवीन कार्यकारिणी गठित, पीजी कॉलेज ग्राउंड में होगा भव्य विजयादशमी महोत्सव

अंबिकापुर, 4 सितंबर 2026। सरगुजा सेवा समिति की आवश्यक बैठक समिति की अध्यक्ष श्रीमती रजनी रविशंकर त्रिपाठी के निवास पर समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री अखिलेश सोनी की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व कार्यकारिणी को भंग कर आगामी सत्र के लिए नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।

नवीन कार्यकारिणी

संरक्षक: राजेश अग्रवाल, अनिल सिंह मेजर, ललन प्रताप सिंह एवं मंजूषा भगत।

अध्यक्ष: श्रीमती रजनी रविशंकर त्रिपाठी।

उपाध्यक्ष: अखिलेश सोनी, भारत सिंह सिसोदिया, विद्यानंद मिश्रा, राजीव विश्वकर्मा, डूमर डूमर, राजेश कश्यप, महेंद्र अग्रवाल एवं किशोर गोस्वामी।

महासचिव: संजय कुमार अग्रवाल एवं मधुसूदन शुक्ला।

सचिव: आकाश गुप्ता, शुभम अग्रवाल एवं श्रीमती मधु चौधा।

सह-सचिव: जयंत जैन, नरेंद्र टुटेजा, दीपक अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, देवेंद्र सिंह, वीर सोनी, अमन गुप्ता एवं अविनाश मंडल।

कोषाध्यक्ष: दीपक सोनी।

प्रचार-प्रसार प्रमुख एवं मीडिया प्रभारी: पीयूष कुमार त्रिपाठी।

पीजी कॉलेज ग्राउंड में होगा भव्य विजयादशमी महोत्सव

बैठक में निर्णय लिया गया कि सरगुजा सेवा समिति द्वारा प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी पीजी कॉलेज ग्राउंड, अंबिकापुर में भव्य विजयादशमी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। समिति इस आयोजन को भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने की तैयारी में जुटेगी।

महोत्सव के प्रमुख आकर्षणों में विशाल रावण दहन एवं भव्य आतिशबाजी, संभाग स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता तथा संभाग स्तरीय रामचरितमानस गायन प्रतियोगिता शामिल होंगे।

इसके साथ ही भगवान श्रीराम, लक्ष्मण एवं वीर हनुमान जी की भव्य शोभायात्रा नगर भ्रमण करेगी। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों के शामिल होने की उम्मीद है।

बैठक में समिति के सदस्यों ने विजयादशमी महोत्सव को सामाजिक एकता, सांस्कृतिक परंपरा और धार्मिक आस्था का भव्य मंच बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा एवं तैयारियों के लिए शीघ्र ही कार्यकारिणी के सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें