Search
Close this search box.

DHT केयर हॉस्पिटल विवाद को सोशल मीडिया पर तूल देना अनुचित : IMA

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

DHT केयर हॉस्पिटल विवाद को सोशल मीडिया पर तूल देना अनुचित : IMA

डॉ. अशोक टोप्पो के खिलाफ व्यक्तिगत टिप्पणियों पर IMA अध्यक्ष डॉ. अजय तिर्की ने जताई नाराजगी

अंबिकापुर। DHT केयर हॉस्पिटल से जुड़े पार्टनरशिप विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर की जा रही व्यक्तिगत टिप्पणियों और आरोप-प्रत्यारोप पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) अंबिकापुर ने कड़ी नाराजगी जताई है। IMA अध्यक्ष डॉ. अजय तिर्की ने कहा कि अस्पताल से जुड़े व्यावसायिक अथवा पार्टनरशिप विवाद को सोशल मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक करना उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि पार्टनरशिप समाप्त होने के बाद उत्पन्न विवाद का असर अब अंबिकापुर के चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं नर्सिंग होम की छवि पर पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर डॉ. अशोक टोप्पो के खिलाफ की जा रही व्यक्तिगत टिप्पणियों से चिकित्सा क्षेत्र की गरिमा भी प्रभावित हो रही है।

IMA अध्यक्ष डॉ. अजय तिर्की ने कहा कि किसी भी विवाद का समाधान संबंधित पक्षों को आपसी बातचीत अथवा वैधानिक प्रक्रिया के माध्यम से करना चाहिए। सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप और टिप्पणियां समस्या का समाधान नहीं हैं।

उन्होंने DHT केयर हॉस्पिटल से जुड़े पार्टनरशिप विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही गतिविधियों की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि चिकित्सकों और चिकित्सा संस्थानों की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों से सभी पक्षों को बचना चाहिए।

डॉ. तिर्की ने स्पष्ट किया कि यदि सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत टिप्पणियों एवं चिकित्सकों तथा चिकित्सा संस्थानों को बदनाम करने की गतिविधियों में सुधार नहीं हुआ, तो IMA संस्था के स्तर पर आवश्यक एवं कड़ी कार्रवाई के लिए कदम उठाएगी।

उन्होंने सभी संबंधित पक्षों से अपील की कि वे संयम बरतें और विवाद को सार्वजनिक मंच पर बढ़ाने के बजाय उचित कानूनी एवं संस्थागत माध्यम से समाधान की दिशा में आगे बढ़ें।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें