

हरेली पर्व पर बतौली में निकली भव्य गेड़ी तिरंगा यात्रा
भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने दिया राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश
सरगुजा ज़िले के बतौली मंडल में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर हरेली त्यौहार एवं हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को बतौली में भव्य गेड़ी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया एव भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिल निराला की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का आयोजन मंगल भवन, बतौली (बस स्टैंड) से किया गया, जिसमें भाजपा मंडल बतौली के अध्यक्ष आशीष गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी के विभिन्न मोर्चों, प्रकोष्ठों, विभागों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।
हरेली पर्व के पारंपरिक उत्साह के साथ निकली गेड़ी तिरंगा यात्रा में कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्र की एकता एवं अखंडता, देशभक्ति और सामाजिक समरसता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। पारंपरिक गेड़ी के साथ तिरंगा यात्रा ने हरेली पर्व की लोक-संस्कृति और राष्ट्रभक्ति का अनूठा संगम प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि हरेली छत्तीसगढ़ की समृद्ध कृषि एवं लोक संस्कृति से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है, वहीं तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। दोनों भावनाओं को जोड़ते हुए आयोजित यह यात्रा समाज में राष्ट्रप्रेम, भाईचारे और एकता की भावना को मजबूत करने का माध्यम बनी।
कार्यक्रम में भाजपा के विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। भारत माता की जय और जय श्रीराम के जयघोष से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत रहा।
कार्यक्रम में ज़िला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंग भाजपा ज़िला महामंत्री विनोद हर्ष किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्ना लाल चौधरी नगरनिगम के सभा पति हरमींदार सिंह टिन्नी मंडल अध्यक्ष आशीष गुप्ता देवनाथ सिंह जन्मजय मिश्रा अमित गुप्ता ज़िला पंचायत सदस्य नागमनी पैंकरा महेन्द्र सिंह अनिल तिवारी हरि गुप्ता ललिता तिर्की अनिमेष अग्रवाल प्रदीप मिश्रा आशीष गुप्ता सहित काफ़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में उपस्थित थे।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ











