Search
Close this search box.

दिनदहाड़े ₹01 करोड़ के सोने-चांदी के जेवरात की उठाईगिरी, सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिनदहाड़े ₹01 करोड़ के सोने-चांदी के जेवरात की उठाईगिरी, सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी

अंबिकापुर/सीतापुर। सरगुजा जिले के सीतापुर में दिनदहाड़े बड़ी उठाईगिरी की घटना सामने आई है। अज्ञात बदमाश ने एक ज्वैलरी दुकान संचालक के सोने-चांदी के जेवरात से भरे बैग पर हाथ साफ कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चोरी गए जेवरात की कीमत करीब ₹01 करोड़ बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, काशी विश्वनाथ ज्वैलर्स के संचालक अरुण देव प्रतिदिन की तरह अपनी दुकान खोलने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने स्कूटी के पास सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग रखा था। इसी बीच मौके की तलाश में मौजूद अज्ञात आरोपी बैग उठाकर फरार हो गया।

घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें एक संदिग्ध युवक बैग लेकर जाते हुए दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और तलाश में जुटी हुई है।

यह घटना सीतापुर-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-43) से लगे हाई स्कूल के पास संचालित काशी विश्वनाथ ज्वैलर्स में हुई। दिनदहाड़े करोड़ों रुपये के जेवरात की उठाईगिरी की इस वारदात से व्यापारियों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें