वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता अशोक कुमार गुप्ता जशपुर जिला प्रभारी एवं इंजीनियर सोमनाथ सिंह सह प्रभारी नियुक्त
बतौली / भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव जी की सहमति से जिला प्रभारी एवं सह प्रभारी की घोषणा की गई है। जारी सूची के अनुसार नगर बतौली के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता श्री अशोक कुमार गुप्ता को जशपुर जिला प्रभारी तथा इंजीनियर सोमनाथ सिंह को जशपुर जिला सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से भाजपा एवं किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का वातावरण है। कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की उम्मीद जताई है।
नवनियुक्त जिला प्रभारी श्री अशोक कुमार गुप्ता ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन वे पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं इच्छाशक्ति के साथ करेंगे। उन्होंने संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा किसानों एवं कार्यकर्ताओं के हित में सक्रियता से कार्य करने का संकल्प भी व्यक्त किया।
इसी प्रकार सह प्रभारी इंजीनियर सोमनाथ सिंह की नियुक्ति को भी संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में किसान मोर्चा जशपुर जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








