Search
Close this search box.

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बतौली द्वारा बढ़ती महंगाई के विरोध में धरना-प्रदर्शन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बतौली द्वारा बढ़ती महंगाई के विरोध में धरना-प्रदर्शन

बतौली/सीतापुर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बतौली के तत्वावधान में आज पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के नेतृत्व में बढ़ती महंगाई, जनविरोधी नीतियों एवं आर्थिक शोषण के खिलाफ बतौली पेट्रोल पंप के समीप धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।

धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों ने हर परिवार का बजट बिगाड़ कर रख दिया है। डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस एवं रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की लगातार बढ़ती कीमतों ने गरीब एवं मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि आज सीतापुर की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि जनता अब महंगाई, तानाशाही और आर्थिक शोषण के खिलाफ निर्णायक लड़ाई के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा कि यह संघर्ष केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि उन सभी परिवारों के अधिकारों की लड़ाई है जो महंगाई की मार झेल रहे हैं। कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों, युवाओं, मजदूरों एवं गरीब वर्ग की आवाज बनकर संघर्ष करती रही है और आगे भी जनता के हितों के लिए मजबूती से लड़ाई जारी रखेगी।

कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, लालचंद यादव, राजकुमार सोनी, सुंदर मिंज, अमन गुप्ता, महेश एक्का, फिल्म मोहन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें