Search
Close this search box.

सीबीएसई 10वीं परिणाम: दीपिका सिंह ने 95% अंकों के साथ सरगुजा एकलव्य विद्यालय में किया टॉप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सीबीएसई 10वीं परिणाम: दीपिका सिंह ने 95% अंकों के साथ सरगुजा एकलव्य विद्यालय में किया टॉप
बतौली / बतौली विकासखंड अंतर्गत संचालित कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, शिवपुर (बतौली) ने इस वर्ष सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। विद्यालय की छात्राओं ने अपनी मेहनत, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन से पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।
विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा दीपिका सिंह ने 95.00% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है। विशेष उपलब्धि यह रही कि दीपिका सिंह ने सरगुजा संभाग के समस्त एकलव्य विद्यालयों में भी प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है।
प्रमुख मेधावी छात्राएं इस प्रकार हैं:
प्रथम – दीपिका सिंह – 95.00%
द्वितीय – अनिमा पैकरा – 92.60%
तृतीय – प्रिया पैकरा – 83.60%
चतुर्थ – साक्षी – 82.57%
विद्यालय का परिणाम लगातार दूसरे वर्ष भी 100% रहा है, जो संस्थान के गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, अनुशासित वातावरण एवं शिक्षकों की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
विद्यालय के प्राचार्य ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि, “दीपिका सिंह की यह ऐतिहासिक सफलता एवं अन्य छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन पूरे सरगुजा के लिए गर्व का विषय है। सभी छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।”
विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त शिक्षकों ने छात्राओं की इस अभूतपूर्व सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। इस उत्कृष्ट परिणाम से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों में भी प्रेरणा एवं उत्साह का संचार हुआ है।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें