




भाजपाइयों ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल का बतौली में किया भव्य स्वागत, जनसमस्याओं पर की चर्चा


बतौली / बतौली क्षेत्र में कल रात्रि उस समय उत्साह का माहौल देखने को मिला, जब सांसद बृजमोहन अग्रवाल एवं अनिल सिंह मेजर मैनपाट जाते समय बतौली पहुंचे। पुराने बस स्टैंड से लेकर बगीचा चौक तक भाजपाइयों द्वारा बाइक रैली, गाजे-बाजे एवं पटाखों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया गया।
बगीचा चौक पहुंचने पर भाजपा नेता मनोज गर्ग कामरेड के निवास पर सांसद एवं अन्य अतिथियों ने उनकी माताजी से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से बतौली विधानसभा क्षेत्र की स्थिति, जनसमस्याओं एवं शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ली गई तथा आमजन को मिल रही सुविधाओं का भी जायजा लिया गया।
इस अवसर पर अशोक गुप्ता,मंडल अध्यक्ष आशीष गुप्ता, प्रवीण गर्ग, नितेश गर्ग, नवीन गर्ग, उमेश अग्रवाल, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, गुलाब गोयल, अनिमेष अग्रवाल, रवि नामदेव, अंकित अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, मोनू पंडित सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ









