Search
Close this search box.

दशकों से अधूरा पड़ा आंगनवाड़ी भवन, जिम्मेदारों की अनदेखी से ग्रामीण परेशान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दशकों से अधूरा पड़ा आंगनवाड़ी भवन, जिम्मेदारों की अनदेखी से ग्रामीण परेशान

सरगुजा। सरगुजा जिला के अंतर्गत बतौली विकासखंड के ग्राम पंचायत मांजा में आंगनवाड़ी भवन का निर्माण कार्य दशकों से अधूरा पड़ा हुआ है। इस गंभीर लापरवाही के कारण छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं हितग्राहियों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, आंगनवाड़ी भवन के निर्माण हेतु स्वीकृत राशि का तत्कालीन सरपंच एवं सचिव द्वारा बंदरबांट कर लिया गया, जिसके चलते निर्माण कार्य आज तक पूरा नहीं हो सका। स्थिति यह है कि आंगनवाड़ी केंद्र या तो जर्जर भवन में संचालित हो रहा है या फिर वैकल्पिक अस्थायी व्यवस्था में, जिससे बच्चों की शिक्षा एवं पोषण सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।

स्थानीय लोगों ने कई बार संबंधित अधिकारियों को इस विषय में अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता के चलते ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए तथा शीघ्र ही आंगनवाड़ी भवन का निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाए, ताकि बच्चों और महिलाओं को मूलभूत सुविधाएं मिल सकें।

यदि समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया, तो ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें