




विधानसभा सत्र में सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर उठाए महत्वपूर्ण सवाल


अंबिकापुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र के दौरान सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने अपने विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को सदन में उठाते हुए सरकार से विस्तृत जानकारी मांगी।
विधायक श्री टोप्पो ने गृह मंत्री विजय शर्मा से सरगुजा जिले में वर्ष 2023 से 26 फरवरी 2026 तक घटित आपराधिक घटनाओं के संबंध में प्रश्न किया। उन्होंने बाहरी गैंगों द्वारा लूट, मारपीट तथा हथियार दिखाकर डराने-धमकाने जैसे मामलों की संख्या, इन मामलों में की गई कार्रवाई तथा संबंधित आपराधिक गैंगों की थाना-वार जानकारी मांगी। उनका उद्देश्य क्षेत्र में बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण स्थापित कर इसे अपराध-मुक्त बनाना है।
इसके अलावा विधायक श्री टोप्पो ने वर्ष 2018 से 2026 तक सीतापुर विधानसभा क्षेत्र में हुई आगजनी की घटनाओं के संबंध में भी प्रश्न उठाया। उन्होंने आगजनी की कुल घटनाओं, उन पर नियंत्रण के लिए किए गए उपायों तथा क्षेत्र में उपलब्ध अग्निशमन सुविधाओं की जानकारी मांगी। उन्होंने कहा कि आगजनी की घटनाओं से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए पर्याप्त संसाधन और व्यवस्था सुनिश्चित करना आवश्यक है।
इसी क्रम में विधायक श्री टोप्पो ने लोक स्वास्थ्य मंत्री से सरगुजा स्थित शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में संचालित हमर लैब से संबंधित जानकारी भी मांगी। उन्होंने वर्ष 2025-26 के दौरान हमर लैब में उपलब्ध विभिन्न रोगों की जांच सुविधाओं, जांच कराने वाले मरीजों की संख्या, आउटसोर्सिंग के माध्यम से किए गए भुगतान, तथा प्रयोगशाला के लिए खरीदे गए अभिकर्मकों (रिएजेंट्स) पर किए गए व्यय का विवरण मांगा है।
विधायक श्री टोप्पो ने कहा कि इन सवालों के माध्यम से उनका उद्देश्य यह जानना है कि क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य जांच एवं उपचार की सुविधाएं शासकीय स्तर पर प्रभावी ढंग से मिल रही हैं या नहीं। जहां आवश्यक होगा, वहां सुधार कर स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों को सदन में उठाना उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्र के विकास व सुरक्षा के लिए वे लगातार प्रयासरत
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ












