Search
Close this search box.

सरगुजा में खनिज माफिया पर बड़ी कार्रवाई | अवैध गिट्टी परिवहन करते हाईवा जब्त | बड़ी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर बड़ी कार्रवाई

खनिज विभाग व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, हाईवा जब्त, माफियाओं में हड़कंप

सरगुजा। जिले में अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग एवं पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर अवैध रूप से  गिट्टी परिवहन कर रहे दो हाईवा वाहन को पकड़ा गया, जिसे तत्काल जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया गया है।

खनिज विभाग द्वारा वाहन चालक से वैध ई-ट्रांजिट पास एवं रॉयल्टी रसीद की मांग की गई, लेकिन आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। प्रथम दृष्टया मामला अवैध खनिज परिवहन का पाए जाने पर वाहन मालिक एवं संबंधित क्रशर संचालक के विरुद्ध छत्तीसगढ़ खनिज (खनन, परिवहन एवं भंडारण) नियम 2009 तथा एमएमडीआर एक्ट 1957 के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते कुछ दिनों से बतौली, सीतापुर एवं मैनपाट क्षेत्र अवैध खनिज परिवहन का हॉटस्पॉट बनते जा रहे थे, जहाँ खनिज माफियाओं द्वारा बिना अनुमति भारी मात्रा में रेत व गिट्टी का उत्खनन कर खुलेआम परिवहन किया जा रहा था। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद प्रशासन ने विशेष निगरानी एवं सघन जांच अभियान चलाया, जिसके तहत यह बड़ी कार्रवाई की गई।

खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना वैध ई-परिवहन पास एवं रॉयल्टी रसीद के खनिज परिवहन पूर्णतः अवैध है, और दोषियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। भविष्य में भी जिले भर में सघन जांच अभियान जारी रहेगा।

इस कार्रवाई से खनिज माफियाओं में हड़कंप मच गया है तथा क्षेत्र में अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें