Search
Close this search box.

प्रशासनिक दक्षता हेतु जिले के 83 हल्का पटवारियों का स्थानांतरण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रशासनिक दक्षता हेतु जिले के 83 हल्का पटवारियों का स्थानांतरण

कलेक्टर ने पटवारियों का स्थानांतरण आदेश किया जारी

अंबिकापुर 21 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने प्रशासनिक कार्यों में दक्षता, पारदर्शिता एवं लोकहित को दृष्टिगत रखते हुए लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ 83 हल्का पटवारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया है।

 

जारी आदेश क्रमांक 277/अ.भू.अ/पट.स्था./2026 दिनांक 21 फरवरी 2026 के अनुसार उक्त स्थानांतरण छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता एवं छत्तीसगढ़ भू-अभिलेख नियमावली (भाग-1) के नियम 7(2) तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, मंत्रालय नवा रायपुर के पत्र क्रमांक एफ-2-48/सात-2/2014 दिनांक 12 सितम्बर 2014 में उल्लेखित राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड-पांच-क्रमांक-1 की कंडिका-16 के प्रावधानों के तहत किए गए हैं। आदेश के तहत संबंधित पटवारियों को आगामी आदेश पर्यन्त पदस्थ किया गया है।

 

कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि सभी स्थानांतरित पटवारी तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करें, जिससे राजस्व संबंधी कार्यों का सुचारू संचालन एवं आमजनों को त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें

सूची देखिए

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें