बिलासपुर | 15 / फरवरी 2026 हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, बिलासपुर के वर्ष 2026–2028 सत्र के लिए संपन्न हुए चुनाव के परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिए गए। अध्यक्ष पद पर एडवोकेट रजनीश सिंह बघेल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजीव श्रीवास्तव को 137 मतों से पराजित करते हुए शानदार जीत दर्ज की।
मुख्य चुनाव अधिकारी अनूप मजुमदार ने जानकारी देते हुए बताया कि एसोसिएशन के कुल 1418 पंजीकृत मतदाताओं में से 1213 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। मतगणना प्रक्रिया सुबह 10 बजे से प्रारंभ हुई। कुल 17 पदों के लिए 61 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे, जिसमें अध्यक्ष पद के लिए सर्वाधिक 7 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की।
अन्य प्रमुख पदों पर निर्वाचित पदाधिकारी इस प्रकार हैं —
सचिव: अनिल त्रिपाठी
वरिष्ठ उपाध्यक्ष: गौतम खेत्रपाल
महिला उपाध्यक्ष: मांडवी भारद्वाज
संयुक्त सचिव: विजय साहू
संयुक्त सचिव (महिला): आस्था शुक्ला
पुस्तकालय सचिव: राहुल मिश्रा
खेल सचिव (पुरुष): अमन पांडेय
खेल सचिव (महिला): प्रज्ञा पांडेय
कार्यकारिणी सदस्य पदों पर निर्वाचित —
एडवोकेट अभिषेक पांडेय, त्रिवेणी शंकर साहू, आशुतोष मिश्रा, शरद मिश्रा एवं उज्ज्वल चौबे।
परिणाम घोषित होने के उपरांत नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय, तथा अधिवक्ता सुविधाओं के विस्तार हेतु प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही नई कार्यकारिणी का गठन कर योजनाबद्ध तरीके से कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








