Search
Close this search box.

सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने किया दो नवीन आदिवासी छात्रावासों का भूमिपूजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने किया दो नवीन आदिवासी छात्रावासों का भूमिपूजन

3 करोड़ से अधिक की लागत से बनेंगे आधुनिक प्री-मैट्रिक छात्रावास

बतौली/सीतापुर। ग्रामीण एवं आदिवासी अंचलों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सुरक्षित आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री रामकुमार टोप्पो ने विकासखंड बतौली के ग्राम पंचायत मंगारी एवं बोदा (घुटरापारा) में नवीन प्री-मैट्रिक आदिवासी छात्रावास भवनों का विधिवत भूमिपूजन किया।

विधायक श्री टोप्पो के विशेष प्रयासों से स्वीकृत इन दोनों छात्रावास भवनों का निर्माण 3 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया जाएगा। पुराने जर्जर भवनों के स्थान पर अब 50-50 सीटर आधुनिक छात्रावास का निर्माण होगा, जिससे कक्षा 6वीं से 10वीं तक अध्ययनरत आदिवासी छात्र-छात्राओं को सुरक्षित, अनुशासित एवं अनुकूल शैक्षणिक वातावरण प्राप्त होगा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक श्री रामकुमार टोप्पो ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि ये छात्रावास केवल भवन नहीं, बल्कि आदिवासी समाज के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अनुशासन, ईमानदारी और परिश्रम के साथ अध्ययन करने का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षा के माध्यम से वे परिवार, समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

भूमिपूजन कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू गुप्ता, मंडल अध्यक्ष श्री आशीष गुप्ता, बीडीसी श्री भुटकू राम, विधायक प्रतिनिधि श्री रज्जू राम, सरपंच मंगारी श्री पारसनाथ पैंकरा, सरपंच बोदा श्रीमती तिलासों बाई, सरपंच घुटरापारा श्रीमती दिलकुमारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री नरेंद्र पैंकरा, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती चूड़ामणि सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इसके अलावा कार्यक्रम में सहायक संचालक सुश्री किरण राजपूत, एसडीओ श्री राजाराम पुसाम, बीईओ श्री शरदचंद्र मेषपाल, मंडल संयोजक श्री उमेश मिश्रा, प्राचार्य मंगारी श्री विनीत कुमार, प्राचार्य श्री आर.एन. सिंह, सभी अधीक्षकगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

भूमिपूजन की धार्मिक विधि पंडित श्री अनिल तिवारी एवं पंडित श्री रजनीश मिश्रा द्वारा संपन्न कराई गई। कार्यक्रम के अंत में आगंतुक अतिथियों के प्रति आभार प्रदर्शन मंडल संयोजक श्री उमेश मिश्रा ने किया।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें