ग्रामीणों के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने सुनी ‘मन की बात’
सरगुजा / लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आमादरहा के ग्राम पंचायत भवन में आज भाजपा जिला अध्यक्ष श्री भारत सिंह सिसोदिया जी ने क्षेत्र के ग्रामीणों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सामूहिक रूप से सुना।
कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक साथ बैठकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना।
कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्री भारत सिंह सिसोदिया जी ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रसारित होता है, जिसके माध्यम से प्रधानमंत्री जी देशवासियों से सीधे संवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री जी देश में हो रहे जनहितैषी कार्यों, योजनाओं और सकारात्मक प्रयासों की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाते हैं, जिससे समाज में जागरूकता बढ़ती है।
मीडिया से चर्चा करते हुए श्री सिसोदिया जी ने बताया कि इस बार ग्राम आमादरहा में ग्रामीणों के साथ मिलकर मन की बात कार्यक्रम सुना गया, जिससे ग्रामीणों में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा देखने को मिली।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री भारत सिंह सिसोदिया जी के साथ प्रदेश किसान मोर्चा कार्यसमिति सदस्य श्री बुद्धमेत कुजूर, कार्यक्रम प्रभारी एवं पूर्व महामंत्री श्री प्रेम सिंह टेकाम (दारा सिंह), आमादरहा सरपंच श्री अशोक, उप सरपंच श्रीमती ललिता राजवाड़े, श्रीमती कविता राजवाड़े, बीडीसी श्रीमती तेरेसा, कुबेरपुर सरपंच श्रीमती अनीता जी, रेवापुर सरपंच श्री सोहन जी, श्री जगदीश खलखो जी सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणजन, भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








