Search
Close this search box.

विधायक रामकुमार टोप्पो ने चौपाल लगाकर सुनी वार्डवासियों की समस्याएं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विधायक रामकुमार टोप्पो ने चौपाल लगाकर सुनी वार्डवासियों की समस्याएं

सीतापुर। आज सीतापुर नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड क्रमांक 7 एवं 8 में विधायक रामकुमार टोप्पो ने चौपाल कार्यक्रम आयोजित कर वार्डवासियों से सीधा संवाद किया। जनसंपर्क के दौरान वार्डवासियों द्वारा विधायक का भव्य स्वागत किया गया, जिसके पश्चात कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई।

चौपाल कार्यक्रम के दौरान विधायक रामकुमार टोप्पो ने वार्डवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा मौके पर मौजूद नगर पंचायत के अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिए। वार्डवासियों ने पेयजल, सड़क, नाली, साफ-सफाई सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी आवश्यक मांगों को विधायक के समक्ष रखा।

विधायक ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए अति आवश्यक कार्यों की घोषणा की तथा आश्वस्त किया कि क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। जनप्रतिनिधि को अपने बीच पाकर वार्डवासी काफी उत्साहित नजर आए। वार्डवासियों ने बताया कि यह पहला अवसर है जब किसी जनप्रतिनिधि ने उनके बीच आकर सीधे उनकी समस्याएं सुनी और समाधान का भरोसा दिया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, नगर पंचायत के पार्षदगण, नगर पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें