Search
Close this search box.

संयुक्त संचालक स्वास्थ्य द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, लापरवाह चिकित्सक को फटकार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संयुक्त संचालक स्वास्थ्य द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, लापरवाह चिकित्सक को फटकार

बतौली / सरगुजा स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक (ज्वाइंट डायरेक्टर) डॉ. अनिल शुक्ला आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के औचक निरीक्षण पर पहुँचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों, ओपीडी संचालन, दवा वितरण, स्टाफ की उपस्थिति एवं मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की गहन समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि चिकित्सक डॉ. हेमंत गुप्ता अपने निर्धारित समय पर स्वास्थ्य केंद्र में देर से उपस्थित होने पर। इस गंभीर लापरवाही पर संयुक्त संचालक डॉ. अनिल शुक्ला ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई तथा स्पष्ट निर्देश दिए कि वे अपने मूल पदस्थापन स्थल पर आदेशानुसार समय पर उपस्थित होकर नियमित रूप से सेवाएँ प्रदान करें। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही दोहराने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

डॉ. शुक्ला ने स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आम जनता को समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टाफ को आपसी समन्वय, समयपालन एवं जनहित में संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए। साथ ही स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया।

संयुक्त संचालक ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य केवल योजनाएँ बनाना नहीं, बल्कि उन्हें धरातल पर प्रभावी रूप से लागू कर जनता का विश्वास जीतना है। इस प्रकार के औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें