Search
Close this search box.

जिले की सभी समितियों में एग्रीस्टैक UFR के लिए शिविर आयोजित, 8 दिसंबर 2025 तक किसानों के लंबित खसरों को किया जाएगा ऑनलाइन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जिले की सभी समितियों में एग्रीस्टैक UFR के लिए शिविर आयोजित, 8 दिसंबर 2025 तक किसानों के लंबित खसरों को किया जाएगा ऑनलाइन

जिला प्रशासन ने की किसानों से शिविर का शत-प्रतिशत लाभ लेने की अपील

 

अम्बिकापुर 05 दिसम्बर 2025/ जिले में एग्रीस्टैक में लंबित खसरा प्रविष्टि को पूर्ण करने हेतु 05 से 08 दिसंबर तक जिलेभर की सभी समितियों में विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में बड़ी संख्या में किसानों के रकबे अपडेट नहीं हो पाए थे, जिसके चलते 45,187 खसरे UFR के लिए लंबित पाए गए हैं।

कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि इन शिविरों का उद्देश्य किसानों के सभी लंबित खसरों की समयबद्ध और शत-प्रतिशत ऑनलाइन प्रविष्टि सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी पटवारियों, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों, समिति प्रबंधकों और सीएससी कर्मियों को शिविर के दौरान अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

 

किसानों की सुविधा को ध्यान में रखकर लगाए जा रहे शिविर

इन चार दिवसीय शिविरों में किसान बिना किसी परेशानी के अपना एग्रीस्टैक UFR करा सकेंगे। शिविरों में नमीकरण, खसरा सत्यापन, रेकॉर्ड सुधार और ऑनलाइन प्रविष्टि से संबंधित सभी कार्य एक ही स्थान पर किए जाएंगे, ताकि किसानों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

ऑनलाइन प्रविष्टि को तेजी से पूरा करने के लिए समितियों में सीएससी केंद्रों और तकनीकी स्टाफ की भी विशेष व्यवस्था की गई है। तहसीलवार लंबित खसरा में लखनपुर 9635, उदयपुर 2540, मैनपाट 7435, दरिमा 3237, धौरपुर 9293, सीतापुर 5772, अंबिकापुर 2820, बतौली 4455 कुल 45,187 खसरा लंबित है कलेक्टर श्री भोसकर ने निर्देशित किया कि शिविर अवधि के भीतर सभी प्रविष्टियां पूरी कर ली जाएं, ताकि धान खरीदी और अन्य योजनाओं में किसानों को किसी प्रकार की बाधा न आए।

जिला प्रशासन ने सभी किसानों से अपील की है कि वे अपने संबंधित समिति शिविर में पहुंचकर एग्रीस्टैक में लंबित UFR जल्दी से जल्दी पूरा करवाएं, जिससे उनका रकबा अद्यतन रहे और भविष्य की प्रक्रियाएं सुचारू रूप से जारी रहें।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें