Search
Close this search box.

अवैध तरीके से युवती की खरीद-फरोख्त करने वाले दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अवैध तरीके से युवती की खरीद-फरोख्त करने वाले दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

अंबिकापुर / मणिपुर थाना पुलिस ने मानव तस्करी के एक गंभीर मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उज्जैन, मध्य प्रदेश से एक युवती को बरामद किया गया है।मामला यह है कि दिनांक 19 नवंबर 2025 को एक शादी पार्टी में काम करने के बहाने पीड़िता को उसकी सहेली अलका ने पत्थल गांव (मणिपुर) ले जाने के बजाय उज्जैन पहुंचाकर बेच दिया था। इसके बाद पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर दिनांक 26 नवंबर को मणिपुर थाना में अपराध क्रमांक 323/2025 के तहत विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।जांच के दौरान उज्जैन पुलिस की टीम रवाना की गई, जिसने भंवर सिंह के कब्जे से पीड़िता को सुरक्षित बरामद किया और मुकेश नामक आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया था। घटना के दो अन्य मुख्य आरोपी फरार थे।दिनांक 05 दिसंबर 2025 को मुखबीर की सूचना पर मणिपुर पुलिस ने आरोपी अशोक परमार पुत्र चुन्नीलाल परमार निवासी ताजपुर, थाना घटिया, जिला उज्जैन (म.प्र.) तथा एक महिला साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।इस कार्यवाही में थाना प्रभारी मणिपुर निरीक्षक अश्विनी सिंह, सहायक उप निरीक्षक शौखी लाल, एवं आरक्षक सत्येंद्र दुबे की कड़ी मेहनत और तत्परता मुखर भूमिका रही।जिला पुलिस अपराध के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई करती रहेगी और मानव तस्करी जैसे अपराधों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें