Search
Close this search box.

सीतापुर लाठी-डंडे से मारपीट मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सीतापुर लाठी-डंडे से मारपीट मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

सीतापुर / थाना सीतापुर एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने दिनांक 03/12/2025 की रात विशेष घेराबंदी कर उस मामले के 6 फरार आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है, जिन पर दिनांक 01/12/2025 को उरांव मुहल्ला, टोकोपारा, सीतापुर में लाठी-डंडों और लोहे के हथियारों से मारपीट करने का अपराध दर्ज था।आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल और एक फॉर्च्यूनर कार भी बरामद की गई है। प्रार्थी निहाल खलखो द्वारा दर्ज शिकायत में बताया गया था कि पूर्व विवाद के बदले में आरोपियों ने जान-बूझकर मारपीट की।प्रकरण संख्या 462/2025 के तहत थाना सीतापुर में धारा 296, 351(2), 115(2), 191(1), 191(3), 190, 331(7) बीएनएस एवं एसटी/एससी एक्ट की धारा 3(2)(5)(क) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की गई। प्रारंभिक कार्रवाई में 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।जांच के दौरान प्रकरण के अन्य फरार आरोपियों को खोजने और गिरफ्तारी हेतु थाना सीतापुर एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह आरोपित निम्नलिखित हैं:हसरत उल्लाह खान, रायकेरा टोकोपारामहकूं आलम, महामाया पारावाजिद खान, रायकेरा टोकोपाराआसिफ़ खान उर्फ निक्कू, रायकेरा टोकोपाराज्वाला दास महान, कैसाचंदन दास, काराबेलइन सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है और प्रकरण में शीघ्र कार्रवाई जारी है।थाना प्रभारी सीतापुर निरीक्षक सी.आर. चंद्रा, उपनिरीक्षक अखिलेश सिंह, थाना प्रभारी बतौली उपनिरीक्षक सी.पी. तिवारी, साइबर सेल प्रभारी आर.आर. भोजराज पासवान, विकास सिन्हा, जयदीप सिंह, तथा अन्य टीम के सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।सर्वानुमति से कार्यवाही जारी है, हम जनता को विश्वास दिलाते हैं कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस पूरी गंभीरता और तत्परता से कार्यरत है।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें