Search
Close this search box.

तारा में संपन्न हुआ दूसरा पीसीबी ट्रॉफी फ्लड लाइट क्रिकेट टूर्नामेंटअदाणी फाउंडेशन की पहल से ग्रामीण युवाओं को मिला नया खेल मंच

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तारा में संपन्न हुआ दूसरा पीसीबी ट्रॉफी फ्लड लाइट क्रिकेट टूर्नामेंटअदाणी फाउंडेशन की पहल से ग्रामीण युवाओं को मिला नया खेल मंच

अम्बिकापुर, 4 दिसंबर 2025: तारा ग्राम पंचायत एवं तारा हाई स्कूल मैदान में 13 दिनों तक चले दूसरे पीसीबी ट्रॉफी फ्लड लाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य और सफल आयोजन संपन्न हुआ। यह आयोजन अदाणी फाउंडेशन की सामाजिक उत्तरदायित्व शाखा और स्थानिय सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें सूरजपुर, सरगुजा और कोरबा जिलों की 32 टीमों ने भाग लेकर ग्रामीण युवाओं के लिए खेलों के माध्यम से एक नया उत्साह और मंच तैयार किया।इस प्रतियोगिता का उद्देश्य था ग्रामीण युवाओं को खेलों के माध्यम से सकारात्मक दिशा देना, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना एवं जीवन की चुनौतियों के बावजूद मेहनत और दृढ़ता से आगे बढ़ने का संदेश फैलाना।मुख्य मुकाबला रोमांचक रहा जहाँ फाइनल में शिवनंदनपुर टीम ने तारा पुलिस टीम को हराकर ₹1,00,001/- नकद राशि और पीसीबी ट्रॉफी अपने नाम की। उपविजेता तारा पुलिस टीम को ₹41,000/- नकद राशि और रनर-अप ट्रॉफी प्रदान की गई। फाइनल मैच में 400 से 500 दर्शक मौजूद होकर खेल उत्सव को झंकृत कर दिया।कार्यक्रम में प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति से आयोजन की गरिमा बढ़ी। विधायक श्री भुल्लन सिंह मरावी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नयन सिरदार, तारा सरपंच श्रीमती संपतिया देवी, अदाणी एंटरप्राइजेज के श्री मुकेश कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।अदाणी फाउंडेशन के चीफ ऑफ क्लस्टर श्री मुकेश कुमार ने कहा, “हमारी प्रतिबद्धता हमेशा से ग्रामीण युवाओं के विकास और खेलों के प्रोत्साहन में रही है। ये आयोजन युवा प्रतिभाओं को एक नई पहचान देते हैं और सामाजिक एकता मजबूत करते हैं।”विधायक श्री भुल्लन सिंह मरावी ने बताया, “अदाणी फाउंडेशन की यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रशंसनीय है और इससे युवाओं को बेहतर अवसर मिलेंगे।”इस टूर्नामेंट के सफल आयोजन में तारा यूथ कमेटी के लगभग 30 युवाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई, जिनमें चंद्रभान सिंह, शाहबाज़, आशीष यादव, सनी प्रमुख रहे।अदाणी फाउंडेशन ने इस तरह के खेल आयोजन को भविष्य में और बड़े स्तर पर आयोजित करने की योजना भी घोषित की है ताकि ग्रामीण युवाओं को निरंतर खेल के माध्यम से सकारात्मक ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर मिलता रहे।अदाणी फाउंडेशन, अदाणी समूह की सामाजिक उत्तरदायित्व शाखा, शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में कार्यरत है और खेलों के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाने को प्राथमिकता देती है।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें