Search
Close this search box.

विधायक रामकुमार टोप्पो आज बतौली स्थित पुराने बस स्टैंड पहुंचे और स्थल का निरीक्षण किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बतौली, 17 अगस्त 2025 / विधायक रामकुमार टोप्पो आज बतौली स्थित पुराने बस स्टैंड पहुंचे और स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि बतौली में नए थाना भवन के लिए उपयुक्त स्थान की आवश्यकता है, जिसके लिए पुराने बस स्टैंड परिसर का निरीक्षण किया गया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र की कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए आधुनिक सुविधा युक्त थाना भवन जरूरी है। निरीक्षण के बाद उन्होंने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही इस विषय पर उचित निर्णय लेकर कार्यवाही की जाएगी।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष आशीष गुप्ता, जिला महामंत्री देवनाथ सिंह, भाजपा नेता अशोक गुप्ता, अमित गुप्ता, हरि गुप्ता, विशाल गुप्ता, गणेश गुप्ता, नितिन गुप्ता, अनिमेष अग्रवाल, सिद्धांत गुप्ता, नवीन गुप्ता, संतोष गुप्ता, थाना प्रभारी सी.पी. तिवारी, रूपेश गुप्ता सीतापुर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विधायक ने निरीक्षण के उपरांत सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि क्षेत्र के विकास और सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास जारी रहेंगे।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें