Search
Close this search box.

सीतापुर के पूर्व विधायक अमरजीत भगत का बतौली दौरा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सीतापुर के पूर्व विधायक अमरजीत भगत का बतौली दौरा

 

बतौली, सरगुजा — सीतापुर के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री अमरजीत भगत आज बतौली क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हाल ही में हाथी के हमले में जान गंवाने वाले ग्रामीण के परिजनों से मुलाकात की और गहरा शोक व्यक्त किया।

 

श्री भगत ने मृतक के परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि इस दुखद घटना ने सभी को व्यथित किया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रभावित परिवार को हर संभव सहायता दिलाई जाएगी। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार द्वारा वन्यजीव संघर्ष को रोकने एवं ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी साझा की।

 

इस मौके पर सीतापुर  विधानसभा प्रभारी लालचंद यादव , प्रदीप गुप्ता , सत्वेंद्र सिंह अमन गुप्ता अन्य वरिष्ठ नेता एवं स्थानीय कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। उन्होंने मिलकर मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और शासन-प्रशासन से मांग की कि क्षेत्र में हाथियों की बढ़ती गतिविधियों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें