Search
Close this search box.

मैनपाट ब्लॉक में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मैनपाट ब्लॉक में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी

 

मैनपाट, 17 अगस्त। मैनपाट ब्लॉक में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़ी धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस आयोजन का मुख्य संचालन यादव समाज द्वारा किया गया, जिसमें क्षेत्र की जनता भारी संख्या में उपस्थित रही। कार्यक्रम की शुरुआत यादव समाज की भव्य रैली के साथ हुई, जिसके उपरांत विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। मुख्य आकर्षण विधानसभा स्तरीय मटकी फोड़ प्रतियोगिता रही, जिसमें विभिन्न टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगिता में सीतापुर टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपना परचम लहराया। वहीं, भंवराडांड की युवतियों की टीम ने अपनी शानदार प्रस्तुति से सभी का ध्यान आकर्षित किया और तीसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर सभी को शुभकामनाएं दीं और प्रतिभागी टीमों के उत्साहवर्धन के लिए सराहनीय शब्द कहे। आयोजन में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, यादव समाज के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें