स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में धूमधाम से हुआ ध्वजारोहण
बतौली / आज 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय पर्व मनाया गया। इस अवसर पर अशोक गुप्ता द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी से हुई, जिसमें हजारों छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें देशभक्ति गीत, नृत्य और भाषण प्रतियोगिताओं ने सभी का मन मोह लिया। अशोक गुप्ता ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ जीवन में संस्कार, नैतिक मूल्य और बड़ों का सम्मान अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को उच्च विचार अपनाने और जीवन में नैतिकता को आधार बनाने का संदेश दिया।इस अवसर पर बतौली तहसील कार्यालय में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








