Search
Close this search box.

बतौली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 79वाँ स्वतंत्रता दिवस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

बतौली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 79वाँ स्वतंत्रता दिवस

 

बतौली, 15 अगस्त 2025।पूरा देश आजादी का 79वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मना रहा है। इसी कड़ी में सरगुजा जिले के विकासखंड बतौली में भी स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू हरी गुप्ता ने इस अवसर पर सबसे पहले खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय बतौली में ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। तत्पश्चात उन्होंने महिला एवं बाल विकास कार्यालय में तिरंगा फहराय। इसके उपरांत जनपद पंचायत मुख्यालय में जनपद अध्यक्ष श्रीमती अनीता तिर्की एवं जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू हरी गुप्ता ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा के वरिष्ठ नेता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं आमजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। देशभक्ति के गीतों एवं नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और मिठाई वितरण के साथ हुआ।

 

 

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें