Search
Close this search box.

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास कार्यालय में अमित गुप्ता ने किया ध्वजारोहण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

 

बतौली, 16 अगस्त 2025 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास कार्यालय में अमित गुप्ता ने किया ध्वजारोहण आज 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में महिला एवं बाल विकास कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अमित गुप्ता ने ध्वजारोहण करते हुए उपस्थित नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।उन्होंने कहा कि हमें आज़ादी उन वीर शहीदों के बलिदान के कारण मिली है, जिनके त्याग और संघर्ष को हमें सदैव याद रखना चाहिए। अमित गुप्ता ने सभी से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने जनपद पंचायत प्रांगण में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया तथा विभिन्न विद्यालयों में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होकर छात्रों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

 

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें