हरियाली महोत्सव में नारी शक्ति की अनुपम झलक
बतौली / बतौली महिला संगठन द्वारा दिनांक 03 अगस्त 2025, रविवार को सावन हरियाली महोत्सव का आयोजन अत्यंत उत्साह एवं धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक परंपरा के अनुसार महर्षि कश्यप जी की पूजा, आरती एवं माल्यार्पण से हुई।
इस वर्ष महोत्सव का थीम “बाहरी दिखावा से बचें, रिश्ते मजबूत बनाएं” रखा गया था, जिस पर गहन विचार-विमर्श किया गया। सभी मातृ शक्तियों की सक्रिय सहभागिता से यह आयोजन अत्यंत प्रेरणादायक रहा। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, गीत-संगीत एवं मनोरंजक गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं, जिससे पूरे वातावरण में उत्सव की छटा बिखर गई।
महोत्सव में “परिवार एकजुट, समाज एकजुट” जैसे प्रेरणादायक स्लोगन के माध्यम से सामाजिक एकता का भी संदेश दिया गया। इस अवसर पर महिला संगठन की अध्यक्ष श्रीमती यशोदा निरंजन गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों एवं मातृ शक्तियों को सफल आयोजन के लिए हार्दिक धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।
उन्होंने यह भी आशा जताई कि भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में सभी का सहयोग मिलता रहेगा।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








