Search
Close this search box.

5वीं एकलव्य आवासीय विद्यालय नेशनल स्पोर्ट्स मीट के अंतर्गत संभाग स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन संपन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

 

5वीं EMRS नेशनल स्पोर्ट्स मीट के अंतर्गत संभाग स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन संपन्न

 

अंबिकापुर / जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (NESTS) के निर्देशानुसार 5वीं EMRS NATIONAL SPORT MEET (2025-2026) के अंतर्गत संभाग स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 30 जुलाई 2025 से 31 जुलाई 2025 तक अंबिकापुर, सरगुजा संभाग में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

 

इस प्रतियोगिता में छह जिलों – बलरामपुर, जशपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB), सूरजपुर एवं सरगुजा से आए कुल 1258 प्रतिभागियों (637 छात्र एवं 621 छात्राएं) ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

प्रतियोगिता के प्रथम दिन (30 जुलाई 2025) को एथलेटिक्स की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जबकि द्वितीय दिन (31 जुलाई 2025) को जूडो, कुश्ती, शतरंज, हॉकी, फुटबॉल, वालीबॉल, हैंडबॉल सहित अन्य टीम एवं एकल स्पर्धाएं संपन्न हुईं।

सायंकालीन समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यहां से चयनित प्रतिभागी आगामी राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे।

 

कार्यक्रम की गरिमा में वृद्धि करते हुए अनेक गणमान्य अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से –

 

श्री ललित शुक्ला, सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग, अंबिकापुर

 

सुश्री किरण राजपूत, सहायक संचालक, आदिवासी विकास विभाग, अंबिकापुर

 

श्री ए.पी. सिंह, प्राचार्य EMRS मैनपाट (नोडल अधिकारी)

 

श्री पवन वर्मा, प्राचार्य EMRS उदयपुर (सहायक नोडल अधिकारी)

 

श्री अरविंद अशोक तिग्गा, प्राचार्य EMRS शिवपुर

 

श्री संतोष गोस्वामी, प्राचार्य EMRS सीतापुर

 

श्री सुशील कुमार यादव, प्राचार्य EMRS लुंड्रा

 

श्री देवेंद्र सिन्हा एवं श्री आनंदधर दीवान, खेल अधिकारी, कन्या क्रीड़ा परिसर, अंबिकापुर

 

श्रीमती लिली ग्रेश, श्री शरद दुबे, श्री अजय कुमार, श्री सीपी प्रियरंजन, श्री गौरव, श्री शेरबहादुर सहित अन्य खेल प्रशिक्षकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

 

 

समापन समारोह में सुश्री किरण राजपूत ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा आयोजन समिति को सफल आयोजन हेतु साधुवाद दिया।

 

कार्यक्रम के अंत में श्री एस.पी. बेहरा, उपप्राचार्य मैनपाट द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन श्री वासु कुमार सरदार एवं आशांशु त्रिपाठी द्वारा संयोजित एवं प्रभावी ढंग से किया गया।

 

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें