तेंदूपत्ता संग्राहकों को चरण पादुका वितरण कार्यक्र बतौली / ग्राम पंचायत सेदम में तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए चरण पादुका वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन फड़ सेदम के माध्यम से संपन्न हुआ, जिसमें फंड मुंशी श्रवण सिंह के कुशल संचालन, सरपंच एवं उपसरपंच के मार्गदर्शन तथा पत्रकार संघ बतौली के अध्यक्ष रिंकू सोनी की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम को सार्थक रूप मिला।
कार्यक्रम में ग्रामीणों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। तेंदूपत्ता संग्रह कार्य में संलग्न श्रमिकों को शासन की मंशानुरूप चरण पादुका वितरित की गई, जिससे उन्हें कार्य के दौरान सुविधा एवं सुरक्षा मिल सके।
इस अवसर पर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सामाजिक सुरक्षा से संबंधित जानकारी का प्रचार-प्रसार भी किया गया, ताकि श्रमिक वर्ग इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके।
कार्यक्रम का उद्देश्य तेंदूपत्ता संग्राहकों के कार्य को सम्मान देना तथा उन्हें बुनियादी सुविधा प्रदान करना रहा। ग्रामवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए शासन एवं वन विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








